Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: जबलपुर,क्राईम ब्रांच एवं पनागर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,पिस्टल खोंसे खड़ा युवक गिरफ्तार , देशी 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त

Aditi News Team

Sun, Dec 17, 2023
क्राईम ब्रांच एवं पनागर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,पिस्टल खोंसे खड़ा युवक गिरफ्तार , देशी 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि आज दिंनक 16-12-23 को क्राईम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मझगवां में स्कूल के पास एक निकेश बंजारा नाम का लड़का खडा है जो अपनी कमर में पिस्टल खोसे हुये है। यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथ पकड़ा जायेगा। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम निकेश बंजारा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मझगवां बताया, जो तलाशी लेने पर पेंट के अंदर कमर में एक देशी पिस्टल जिसमें 2 कारतूस लोड है खोसे मिला, जिसेें जप्त करते हुये आरोपी निकेश बंजारा के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका:-* आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक उमलेश तिवारी तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक मोह. इस्माईल, रंजीत, प्रदीप टेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें