Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्त में

Aditi News Team

Tue, Sep 26, 2023
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले मे गुण्डे, वदमाशों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के व्यापार, अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं वदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में "आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। एक अवैध देशी पिस्टल के साथ दो आरोपी थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में :-पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में गुण्डा एवं वदमाशों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर राहुल पिता रमेश चौधरी उम्र 19 साल, निवासी विपतपुरा, नरसिंहपुर एवं विष्णू पिता रविशंकर ठाकुर उम्र 21 साल, निवासी राजीव वार्ड, नरसिंहपुर को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, 01 कारतूस एवं एक स्कूटी जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 782 /23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया जाकर कार्यवाही की गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- थाना कोतवाली अंतर्गत अवैध अग्नेय शस्त्र के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी मोनिक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, कोतवाली गौरव चाटे, उनि पीएल पाल, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक मेधराज तिवारी, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, सैनिक राहत, सैनिक अवधेश, साइबर सेल से की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें