Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: मां ने 6 महीने की बच्ची को मार डाला:बुरी नजर से बचाने वाले धागे से सोते समय गला घोंटा; रोने का किया ड्रामा

Aditi News Team

Thu, Apr 4, 2024
मां ने 6 महीने की बच्ची को मार डाला:बुरी नजर से बचाने वाले धागे से सोते समय गला घोंटा; रोने का किया ड्रामा. शाहजहांपुर में 6 महीने की बच्ची निहारिका की कातिल उसकी मां ही निकली। मां ने अपनी बच्ची को बीमारी और बुरी नजर से बचाने के लिए जो धागा उसके गले में डाला था, उसी से गला कसकर मासूम को मार डाला। हत्या के समय बच्ची सो रही थी। बच्ची की चीख तक नहीं निकल पाई। पति ने पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मां राजबेटी को गिरफ्तार कर लिया है।   पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। इसी के चलते महिला परेशान रहती थी। उसने गुस्से में आकर बच्ची के गले में पड़े धागे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद बच्ची की संदिग्ध मौत होने का नाटक किया। अपने पति के सामने रोई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मासूम का गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।   थाना सिंधौली क्षेत्र के उल्लिया गांव के रहने वाले शिवम पाल की शादी दो साल पहले थाना बंडा क्षेत्र के सिंघापुर पिमई गांव के रहने वाली राजबेटी से हुई थी। महिला ने बेटी को जन्म दिया। घर वालों ने बच्ची का नाम निहारिका रखा। इस समय उसकी उम्र महज 6 महीने की थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर विवाद रहता था।   दो साल के दौरान कई बार पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत भी की थी। शिवम पाल का आरोप है कि 20 मार्च को पत्नी होली मायके में मनाने को कहकर गई थी। 22 मार्च को उसने बंडा थाने में मुझ पर मारपीट का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दे दिया।

Tags :

जरूरी खबरें