Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: नागेंद्र सिंह कनिष्ठ अभियंता प्रभार सहायक अभियंता को कनिष्ठ अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण केंद्र नरसिंहपुर ग्रामीण में 10000 रू. की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त जबलपुर टीम ने धर दबोचा

Aditi News Team

Wed, May 29, 2024
नरसिंहपुर।नागेंद्र सिंह कनिष्ठ अभियंता प्रभार सहायक अभियंता को कनिष्ठ अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण केंद्र नरसिंहपुर ग्रामीण में 10000 रू. की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त जबलपुर टीम ने धर दबोचा  पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि आवेदक श्री केदार पटेल पिता श्री हरिराम पटेल उम्र 67 वर्ष, व्यवसाय कृषि, निवासी ग्राम मगरधा जिला नरसिंहपुर के खेत में लगे दो विद्युत कनेक्शन को दिनांक 18/05/2024 को ग्रामीण क्षेत्र विद्युत मंडल से जूनियर इंजीनियर नागेंद्र सिंह द्वारा करीब सुबह 5:30 बजे अपने स्टाफ के साथ आवेदक के खेत पर जाकर मीटर को डायरेक्ट करके उसका ऑनलाइन चोरी का केस बना दिया गया उस केस को रफा दफा करने एवम् डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना ना करने के एवज में  ₹20000 रिश्वत की मांग की गई जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में की गई ।शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 29.05.2024 को नागेंद्र सिंह कनिष्ठ अभियंता प्रभार सहायक अभियंता को कनिष्ठ अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण केंद्र नरसिंहपुर ग्रामीण में ₹10000 की रिश्वत राशि लेते हुए लोकायुक्त जबलपुर टीम के उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके एवं 5 अन्य सदस्यों  ने  रंगे हाथों पकड़ा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है!

Tags :

जरूरी खबरें