Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: नरसिंहपुर, 550 किलोग्राम महुआ लाहन, 50 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त और 20 पाव गोवा व्हिस्की,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sun, Nov 5, 2023
550 किलोग्राम महुआ लाहन, 50 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त और 20 पाव गोवा व्हिस्की,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज नरसिंहपुर, 05 नवम्बर 2023. विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर जिले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा वृत गोटेगांव के ग्राम खमरिया व मानेगांव और वृत नरसिंहपुर के खमतरा व स्टेशनगंज क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान 550 किलोग्राम महुआ लाहन, 50 लीटर अवैध कच्ची शराब और 20 पाव गोवा व्हिस्की जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 64700 रुपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित गोटेगांव में 2 एवं नरसिंहपुर में 3 आपराधिक प्रकरण सहित कुल 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें