Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: नरसिंहपुर, अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण पर हुई कार्रवाई

Aditi News Team

Thu, Feb 15, 2024
अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण पर हुई कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन में जिले में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध परिवहन के संबंध में जिला सागर से गिट्टी परिवहन कर रहे चार डम्परों पर राजमार्ग चौराहा में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के अंतर्गत खनिज विभाग तथा पुलिस थाना सुआतला द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन करते 4 वाहनों पर कुल 6 लाख 11 हजार 174 रुपये 6 पैसे का जुर्माना प्रस्तावित कर प्रकरण निराकरण के लिए अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रभारी खनिज अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि डम्पर क्रमांक एमपी 15 एचए 4154 द्वारा खनिज गिट्टी ईटीपी में अंकित मात्रा से 3.34 घनमीटर अतिरिक्त पाये जाने पर 95078.9 रुपये, डम्पर क्रमांक एमपी 20 एचबी 6760 द्वारा खनिज गिट्टी ईटीपी में अंकित मात्रा से 3.22 घनमीटर अतिरिक्त पाये जाने पर 57316 रुपये, डम्पर क्रमांक एमपी 49 जेडबी 7299 द्वारा खनिज गिट्टी ईटीपी में अंकित मात्रा से एक घनमीटर अतिरिक्त पाये जाने पर 17800 रुपये, डम्पर क्रमांक सीजी 04 पीएफ 8455 द्वारा खनिज गिट्टी बिना रायल्टी के 22.77 घनमीटर पाये जाने पर 4,40,986 रुपये का जुर्माना प्रस्तावित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें