Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: नरसिंहपुर, 80 हजार रुपये से अधिक की अवैध मदिरा शराब जब्त

Aditi News Team

Thu, Nov 9, 2023
80 हजार रुपये से अधिक की अवैध मदिरा शराब जब्त नरसिंहपुर।विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त नरसिंहपुर के शांतिनगर- नकटुआ एवं वृत्त गोटेगांव के ग्राम शेढ़- मगरधा व जमुनिया में दबिश दी। इस दौरान 750 किलोग्राम महुआ लाहन, 10 लीटर हाथ भट्टी, 18 पाव देशी मसाला एवं 20 पाव गोवा रम की अवैध शराब जब्त की। जब्त की गई अवैध शराब का अनुमानित मूल्य 80 हजार 320 रुपये है। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये, जिसमें गोटेगांव में दो एवं नरसिंहपुर में 3 प्रकरण पंजीबद्ध किये। इस दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत- मुचलके पर छोड़ा।

Tags :

जरूरी खबरें