Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर पुलिस हुई थोड़ी सक्रिय, आज पुलिस ने 3 जुआडी 11 सटोरियें को लिया गिरफ्त में 28585 रूपए नगद जप्त, आगे देखना यह है कि गाडरवारा क्षेत्र से कब होगा सट्टा का फट्टा साफ

Aditi News Team

Wed, Feb 21, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जुआ/सट्टे के कारोबार के विरूद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान, थाना मुंगवानी अंतर्गत 3 जुआडी 11 सटोरियें गिरफ्त में 28585 रूपए नगद जप्त। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ/सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अवैध कारोबारियों की धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन जिले के सभी एसडीओपीयों के मार्गदर्शन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जुआ/सट्टा के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड की जा रही है। ➡️ जिला अंतर्गत जुआ/सट्टा के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की सूचना प्राप्त करने हेतु सक्रीय किए गए है मुखबिर :-जिला अंर्तगत चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर सूचना एकत्रित की जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही विशेष टीमों का गठन कर जिले में सक्रीय सटोरियों एवं जुआडियों की लगातार धरपकड की जा रही है। ➡️ थाना मुंगवानी अंतर्गत 03 जुआडी गिरफ्त में :- थाना मुंगवानी अंतर्गत ग्राम बचई में 1. नितिन कोरी पिता मूलचंद कोरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चीचली थाना चीचली जिला नरसिहंपुर, 2. कालका ठाकुर पिता मुन्नालाल ठाकुर उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम चीलाचोंन खुर्द थाना स्टेशगंज जिला नरसिहंपुर, 3.मुन्नालाल पिता ताराचंद चडार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बचई थाना मुंगवानी द्वारा 52 ताश पत्तो पर दाब लगाकर अबैध लाभ अर्जित करते पाये जाने पर तीनों आरोपियों से 52 ताश के पत्ते, नगदी 10300/- रुपए नगद जप्त किये गये है। ➡️ सट्टा पट्टी काटते 11 आरोपी गिरफ्त में :-अभियान के तहत विगत दिवस थाना कोतवाली अंतर्गत सचिन उर्फ गोलू, निवासी गुलाब चौक नरसिंहपुर, थाना स्टेशनगंज अंर्तगत अमित पिता सोमनाथ साहू उम्र 40 साल नि.तिलक वार्ड रिपटापार, रामलाल पिता राजाराम ठाकुर उम्र 35 साल नि.डांगीढाना, थाना मुंगवानी अंतर्गत रानू पिता अबध बिहारी चौरसिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बचई, सुरेन्द्र पिता स्व. विजय सिंह सराठे उम्र 49 बचई, उदय साहू पिता स्व. मोतीलाल साहू उम्न 66 वर्ष निवासी ग्राम बचई, ईमरत पिता स्व. नन्हेलाल कुशवाहा उम्र 54 वर्ष निवासी मुडिया, रहमान खां पिता खरगे खां उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम मुडिया, थाना ठेमी अंतर्गत निहाल पिता राम बगस सिलावट उम्र 72 साल निवासी नयागांव को सट्टा पट्टी काटते रगें हाथों पकडा जाकर सभी के विरूद्ध 4 क सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किये गये है उक्त सभी आरोपियों से 18285 रूपये नगद भी जप्त किये गये है । इसी प्रकार थाना मुंगवानी अंतर्गत बबलू उर्फ भूपेन्द्र पटैल निवासी ग्राम बाघपौड़ी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये थाना मुगवानी में अपराध क्रमांक 53/2024, 54/2024, 55/2024, 56/2024 एवं 57/2024 धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि पंजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार थाना कोतवाली अंतर्गत आरोपी सुभाष साहू दोनो निवासी गुलाब चौक नरसिंहपुर 145/2024 धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि पंजीवद्ध किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें