Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार पहुंचे एमएलबी स्कूल, छात्राओ से किया संवाद, दी गयी समझाईस, सुनी समस्याएं

Aditi News Team

Tue, Oct 3, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार पहुंचे एमएलबी स्कूल, छात्राओ से किया संवाद, दी गयी समझाईस, सुनी समस्याएं नरसिंहपुर। आज दिनांक 03.10.2023 को पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार शासकीय एमएलबी स्कूल पहुंचे जहां छात्राओं से संवाद करते हुए जागरूक होकर अपराध का विरोध करने की अपील की। उन्होंने बताया किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध की रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। महिला थाना प्रभारी, निरीक्षक ज्योति दिखित द्वारा छात्राओं को गुड टच-बेड टच के संबंध में बताते हुये सतर्कता व अपराध के प्रति विरोध के लिए जागरूकता के संबंध में बात की व पुलिस की अपराधों के खिलाफ की जाने वाली कार्य प्रणाली से अवगत कराया। जिले में पुलिस द्वारा स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन आदि की जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया। सड़कों पर रोज-रोज बढ़ रहीं दुर्घटनाओं को देखते हुए छात्राओं से वाहन चलाते समय खुद और अपने परिवार वालों को हेलमेट का उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। छात्राओं से अपने परिवार वालों को सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं से बचाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी के झांसे में न आने की सलाह दी गई। इस मौके पर स्कूल के प्राचर्य सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें