Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: नरसिंहपुर"आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा दो आरोपियों से लगभग 1 लाख 33 हजार कीमत की 13.46 ग्राम स्मैक जप्त की गयी।

Aditi News Team

Sun, Oct 20, 2024
जिले में गुण्डे, बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा दो आरोपियों से लगभग 1 लाख 33 हजार कीमत की 13.46 ग्राम स्मैक जप्त की गयी। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के ब्यापार, अबैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के के निर्देशन में जिले में "आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा दो आरोपियों से लगभग 1 लाख 33 हजार कीमत की 13.46 ग्राम स्मैक जप्त की गयी:-थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी लल्लू उर्फ भूपेन्द्र चौधरी पिता आशाराम चौधरी, उम्र 32 साल निवासी शक्ति नगर, स्टेशनगंज के कब्जे स 73 हाजार रूपयेमूल्य की 7.3 ग्राम अवैध स्मैक जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 816/2024 धारा 8 (एसी), 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट पजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार आरोपी शंकरलाल मेहरा पिता गेंदालाल मेहरा उम्र 32 साल निवासी ढागीडाना के कब्जे से 60 हजार मेल्य की 6.16 ग्राम अवैध स्मैक जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 819/2024 धारा 8 (एसी), 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में अनु. अधिकारी पुलिस नरसिंहपुर, श्रीमति मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक हिम्लेन्द्र पटेल, उनि विजय द्विवेदी, सउनि सतीश राजपूत, प्र.आरक्षक आशीष मिश्रा, प्र.आरक्षक गजराज, आरक्षक लक्ष्मी नगपुरे, आरक्षक संजय पांडे, आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक नंद किशोर, आरक्षक शिवम की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें