Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: नरसिंहपुर"आपरेशन प्रहार’’ के तहत गाडरवारा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, अभियान के तहत विगत तीन दिवस में 228 पाव देशी, 105 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं 7 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट।

Aditi News Team

Fri, Jan 5, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध चलायें जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत गाडरवारा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, अभियान के तहत विगत तीन दिवस में 228 पाव देशी, 105 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं 7 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त कारोबारियों एवं सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु *“आपरेशन प्रहार“* चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। *अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही :-* अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा विगत तीन दिवसों में मजबूत मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्यवाही करते हुये थाना अंतर्गत कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा, बोहानी,सालीचौका, सिहोरा व अन्य स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब रखे कुल 10 आरोपीगण से अलग-अलग प्रकरणों में कुल 228 पाव देशी प्लेन एवं 105 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 26,460 रूपये जप्त करने एवं अवैध शराब के निर्माण हेतु उपयोगी करीबन 7 क्विंटल लाहन नष्ट करने में सफलता प्राप्त की गई। *कार्यवाही में मुख्य भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विक्रम रजक थाना प्रभारी गाडरवारा के साथ चौकी प्रभारी सिहोरा उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक अभिषेक पटैल, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, उप निरीक्षक श्रीराम रघुवंशी, उप निरीक्षक नीलेश बड़कुर, उप निरीक्षक मनीष लिल्हारे, उप निरीक्षक गजराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक मोहन पवार, प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल, प्रधान आरक्षक रामगोपाल राजपूत, प्रधान आरक्षक संजय डोंगरे, कोमल यादव, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, आरक्षक राकेश झा, आरक्षक दिनेश पटेल, आरक्षक सुजीत बागरी, आरक्षक प्रशांत सिंह राजपूत, आरक्षक ऐश्वर्य वेंकट, आरक्षक रामसिंह, महिला आरक्षक आरती राजपूत की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें