Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: हत्या के प्रकरण में 7 साल से फरार गैर म्यादी वारंटी पकड़ा गया

Aditi News Team

Sat, Dec 28, 2024
हत्या के प्रकरण में 7 साल से फरार गैर म्यादी वारंटी पकड़ा गया *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से)* द्वारा फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी की गिरफ्तारी एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु जिले में पदस्थ समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहत तथा राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को गम्भीर मामलों में फरार आरोपी, वारंटी एवं उद्घोषित फरार ईनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया है।   क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा, आरक्षक आशुतोष बघेल, राजेश मिश्रा के द्वारा विगत सात वर्ष से थाना ओमती के प्रकरण में फरार हत्या के प्रकरण के गैर म्यादी वारंटी गगन वंशकार पिता छेदीलाल वंशकार उम्र 27 वर्ष निवासी सिद्धबाबा को पुल नम्बर तीन के पास से पकड़कर थाना ओमती को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। गगन वंशकार के विरूद्ध थाना घमापुर में भी एक गिरफ्तारी वारंट लंबित था जिसके संबंध में थाना घमापुर में सूचना दी गई। गगन वंशकार को दोनो वारंटों मे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Tags :

जरूरी खबरें