Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

: पाटन पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 1650 पाव देशी शराब कीमती लगभग 01 लाख 65 हजार रुपए की तथा डिजायर कार कीमती 05 लाख रूपये की जप्त

Aditi News Team

Thu, May 16, 2024
पाटन पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 1650 पाव देशी शराब कीमती लगभग 01 लाख 65 हजार रुपए की तथा डिजायर कार कीमती 05 लाख रूपये की जप्त   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा डिजायर कार में परिवहन कर ले जायी जा रही 1650 देशी शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी पाटन श्री नवलसिंह आर्य ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 CJ 6013 मे भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुयीं हैं कार जबलपुर तरफ से पाटन की ओर आ रही है। सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार नाका नम्बर 2 हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की गई। कुछ ही देर बाद सामने से मुखबिर द्वारा बतायी हुयी डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 CJ 6013 आते दिखी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, कार चालक तेज रफ्तार से चलाते हुये नाका नम्बर 2 से पाटन कस्बे की ओर भागा, पीछा करते हुये नगर परिषद पाटन के सामने मैदान में कार को रोका गया, कार चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम मयंक मन्नेवार उम्र 35 वर्ष निवासी पंचशील नगर ज्ञान विहार साई बाबा मंदिर के पीछे गोरखपुर बताया, सूचना से अवगत कराते हुये कार को चैक करने पर ड्रायवर के पीछे वाली सीट पर 24 कार्टून एवं डिक्की में 09 खाकी रंग के कार्टून रखे मिलें प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव देशी शराब के कुल 1650 पाव कीमती लगभग 1 लाख 65 हजार रूपये के रखे होना पाए गए। आरोपी मयंक मन्नेवार के कब्जे से कुल 1650 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त डिजायर कार जप्त करते हुये आरोपी मयंक मन्नेवार के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की एवं कहां लेकर जा रहा था के संबंध में पूछताछ की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* आरोपी से शराब जप्त करने में उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, कौशल किशोर समाधिया, आरक्षक रविकांत, रामगोपाल, जितेन्द्र कटारे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें