Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

: OYO होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट:7 लोग गिरफ्तार, आपत्तिजनक चीजें मिली, 7 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया..

Aditi News Team

Thu, Apr 11, 2024
OYO होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट:7 लोग गिरफ्तार, आपत्तिजनक चीजें मिली, 7 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया.. https://youtube.com/shorts/xz1xscQr7U0?si=Bv8LPqSoTnpPPHN- नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में एकहोटल में सेक्स रैकिट पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 मोबाइल फोन, 12 हजार रुपए और आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। आरोपी बिहार से सीधी-साधी नाबालिग लड़कियों को एनसीआर में नौकरी दिलवाने के बहाने नोएडा लाते हैं। उनसे जबरन यहां पर देह व्यापार करवाते हैं।   इस घटना में शामिल तीन लोग अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त भी कराया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान को बीती रात को सूचना मिली की बहलोलपुर गांव में स्थित ओयो होटल शीतल में अवैध रूप से वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस होटल को फरमान व उसका भाई फैयाज चला रहे हैं। ये लोग बिहार से नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाते हैं। उनसे जबरन देह व्यापार करवाते हैं।   उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त दीक्षा सिंह, थाना सेक्टर 63 पुलिस तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने होटल पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि वहां से पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ राजू ,अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान, मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि होटल के भवन मालिक सुरेंद्र यादव व होटल संचालकों को लड़कियां सप्लाई करने वाली रुखसाना और रहमान उर्फ बल्लू भाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Tags :

जरूरी खबरें