Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: शाहनगर पुलिस ने सुगरहा गांव से 3मोटरसाईकिल जप्त कर एक आरोपी को हिरासत मे लिया 

Aditi News Team

Sun, Apr 14, 2024
जितेंद्र दुबे, शाहनगर  शाहनगर पुलिस ने सुगरहा गांव से 3मोटरसाईकिल जप्त कर एक आरोपी को हिरासत मे लिया  शाहनगर । वर्तमान मे अचार संहिता के चलते पुलिस ने थाना क्षेत्र के आस पास अंचलों मे अपराधिक प्रवत्तियों मे लिप्त लोगों पर धरपकङ तेज कर दी है। जिसके चलते थाना शाहनगर टी आई रजनी शुक्ला को जानकारी लगी की शाहनगर क्षेत्रांतर्गत सुगरहा गांव में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। जानकारी लेते ही तत्काल शाहनगर पुलिस एक्शन मोङ मे आई। और इसकी जानकारी पन्ना पुलिस आधिक्षक श्री साईं क्रष्णा एस थोठा को दी गयी जिनके आदेशानुसार एवं एडिशनल पुलिस आधिक्षक आरती सिंह के निर्देशन पर एवं पवई एस ङी ओ पी सौरव रत्नाकर के मार्गदर्शन एवं शाहनगर टी आई रजनी शुक्ला के नैत्तृत्व में 1 टीम तत्काल गठीत कर सुगरहा रवाना हुयी जिसमे एस आई संतोश मसराम ए एस आई भैयामन सिंह आरक्षक रविन्द कुमार , ब्रजभान बागरी ने आरोपी बारेलाल सिंह राठौर पिता स्व मवासी सिंह राठौर उम्र 51वर्ष निवासी सुगरहा के घर में रखीं तीन मोटरसाइकिल जप्त कीं आरोपी से पुछताछ करने पर बताया की 2 मोटरसाईकिल कटनी की है। जिनमें (1) हीरोहन्ङा स्प्लेंडर क्रमांक एम पी 21 एम के- 4445 (2)स्कूटी एम पी 21 एम ङी - 7053 एवं (3)बगैर नम्बर की हीरो हन्ङा पैशन प्रो को जप्त कर थाना परिसर लाया गया सभी मोटरसाइकिलों की कीमत 9500/- हजार बताई गयी है ।साथ ही शाहनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगाशा क्रमांक -01/24 दर्ज कर सी आर पी सी 41 (4)जा. .आई पी सी की धारा 379दर्ज कर आरोपी को पवई न्यायलय मे पेश किया गया । इनका कहना है । रजनी शुक्ला - टी आई थाना शाहनगर  मामला सुगरहा गांव का है 1आरोपी के सास से 3 मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को हिरासत मे लेकर पवई न्यायलय मे पेश किया गया है ।

Tags :

जरूरी खबरें