Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने थानों की चीता एवं पैट्रोलिंग मोबाईलों को दिया टास्क

Aditi News Team

Sun, Feb 11, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने थानों की चीता एवं पैट्रोलिंग मोबाईलों को दिया टास्क अपनी शिफ्ट में बिना नम्बर, अमानक नम्बर, मॉडीफाई सायलेंसर तेज आवाज वाले 1-1 दुपहिया वाहन को पकड़कर लायेंगे थाने पिछले 10 दिनों में थाने लाये गये 1379 दुपहिया वाहन सभी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही, डलवाए गए निर्धारित प्रारूप में नंबर, निकलवाए गए तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर प्राय: पाया गया है दुपहिया बिना नंबर / अमानक नंबर में सवार आरोपियों के द्वारा अपराधिक घटनाएं घटित की जाती हैं जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा शहर कें थानों में तैनात सभी चीता एवं पैट्रोलिंग मोबाईलों को आदेशित किया गया है कि प्रतिदिन अपनी शिफ्ट में भ्रमण के दौरान बिना नम्बर, अमानक नम्बर के साथ-साथ मॉडीफाई सायलेंसर तेज आवाज वाले 1-1 दुपहिया वाहन को पकड़कर थाने लायेंगे, थाने में ड्यूटी अधिकारी के द्वारा वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। आदेश के परिपालन में दिनॉक 1-2-24 से 11-2-24 की दोपहर 02 बजे तक थानों की चीता एवं पैट्रोलिंग मोबाईलो के द्वारा बिना नम्बर, अमानक नम्बर, मॉडीफाई सायलेंसर तेज आवाज वाले 1379 दुपहिया वाहन थाने लाये गये, सभी के विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुये थाने लाये गये वाहनो में निर्धारित प्रारूप में नम्बर डलवाये गये तथा मॉडीफाई सायलेंसर निकलवाये गये।

Tags :

जरूरी खबरें