Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: तेन्दूखेडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लगभग 4 लाख रूपये कीमत का 20 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्त में एवं गांजे के अवैध परिवहन में लिप्त 35 लाख कीमती एक कंन्टेनर एवं उसमें भरा 15 लाख कीमती धागा जप्त।

Aditi News Team

Thu, Oct 12, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में "आपरेशन प्रहार" के तहत थाना तेन्दूखेडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लगभग 4 लाख रूपये कीमत का 20 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्त में एवं गांजे के अवैध परिवहन में लिप्त 35 लाख कीमती एक कंन्टेनर एवं उसमें भरा 15 लाख कीमती धागा जप्त। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु *"आपरेशन प्रहार"* चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। गांजे के अवैध कारोबार में लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में 4 लाख कीमत का 20 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त :- मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए थाना तेन्दूखेडा पुलिस टीम द्वारा खमरिया तिराहा एन एच 45, यात्री प्रतीक्षालय के पास कंटेनर क्र. PB10-HE-3450 खड़ा दिखा जिसमें दो व्यक्ति जिनकी उम्र करीबन 20-25 साल है पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर एक जो कंटेनर ड्रायवर सीट पर बैठा था उसने अपना नाम शुभम पटेल पिता दयाराम पटेल, उम्र 27 साल, नि. डोंगरसलैया, थाना देवरी, जिला सागर का रहने वाला बताया एवं दूसरे ने अपना नाम जो कंडेक्टर सीट पर बैठा था उसने अपना नाम मौसम प्रजापति पिता प्रदीप प्रजापति, उम्र 21 साल नि. ग्राम, इमझिरा, थाना देवरी, जिला सागर का होना बताये। मौके पर कंटेनर की सीट के नीचे से कुल 20 किलो ग्राम गांजा जिसका बजार मूल्य लगभग 4 लाख रूपये जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी। उक्त कंटेनर के माध्यम से अवैध रूप से गांजे का परिवहन करने पर लगभग 35 लाख मूल्य का कंटेनर तथा उसमें भरा 15 लाख कीमत का कपडा धागा जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध दर्ज किया गया है, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण :- अवैध गांजे के कारोबार में लिप्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना तेन्दूखेडा में अपराध क्रमांक 436/2023 धारा 8 (c)/20 (b) ii (c) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश तिवारी, सउनि ब्रजभान शाह नरें, उनि रूही ज्योतिषि, जबलपुर सायबर सेल, प्रआर कुलदीप, आरक्षक राजेश वागरी, आरक्षक नारायण मरावी, आरक्षक बहादुर कुशवाहा, आरक्षक सुदीप धाकड, आरक्षक अभिषेक सूर्यवंशी, आरक्षक भास्कर सतनामी, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक धारा सिंह, सायबर सेल, नरसिंहपुर आरक्षक भगवानदास पटेल एवं आरक्षक संजय ठाकुर की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें