Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: तेन्दूखेडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख रूपये कीमत की 10 ग्राम अवैध स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्त में

Aditi News Team

Thu, Oct 26, 2023
नरसिहपर थाना तेन्दूखेडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख रूपये कीमत की 10 ग्राम अवैध स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु "आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा डियूटी के दौरान बीकोर तिराहा पर दो व्यक्ति एक पल्सर मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 49 एमएस 4790 से पुलिस टीम को देखकर बीकोर ग्राम की ओर भागने लगे तो पुलिस टीम को संदेह होने पर दोनां का पीछा किया गया एवं उनकी घेराबंदी की कर दोनों को रोककर उनका नाम पता रोकने पर अपना नाम आकाश पिता दुर्गाप्रसाद लोधी, उम्र 22 साल एवं रीतेश पिता नरेश श्रीवास उम्र 19 साल दोनों निवासी शिवाजी वार्ड, गाडरवारा होना बताया गया। आकाश लोधी मोटर साईकिल चला रहा था एवं रीतेश श्रीवास पीछे बैठा हुआ था, दोनों के संयुक्त कब्जे से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रूपये जप्त की गयी। आरोपियों से स्मैक के स्त्रोंत के संबंध में पूछताछ पर उनके द्वारा एक अन्य व्यक्ति का नाम बताया गया जिस उक्त दोनों एवं एक अन्य के विरूद्ध थाना तेन्दूखेडा में अपराध क्रमांक 462/2023 धारा 8, 21 (b) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। *मुख्य भूमिका-* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश तिवारी, उप निरीक्षक गौरव नेमा, उप निरीक्षक प्रिंसी साहू, उप निरीक्षक रूही जोशी, प्रधान आरक्षक कुलदीप, आरक्षक बहादुर, आरक्षक नारायण, आरक्षक सुदीप, आरक्षक अमन, आर. भगवानदास, राजेश बागरी, आरक्षक भास्कर सतनामी, आरक्षक अभिषेक सूर्यवंशी, आरक्षक संजय ठाकुर, आरक्षक नीरज डेहरिया की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें