Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: जबलपुर,थाना बरेला अंतर्गत चरित्र संदेह पर पत्नि की हंसिया से हमला कर हत्या करने वाला फरार आरोपी पति चंद घंटो मे पकड़ा गया

Aditi News Team

Mon, Jan 22, 2024
थाना बरेला अंतर्गत चरित्र संदेह पर पत्नि की हंसिया से हमला कर हत्या करने वाला फरार आरोपी पति चंद घंटो मे पकड़ा गया थाना बरेला में आज दिंनाक 22-1-24 को मेडिकल कॉलेज में एक महिला की मृत्यु होने की सूचना पर थाना प्रभारी बरेला श्री जितेन्द्र पाटकर हमराह स्टाफ को लेकर पहुंचे जहॉ रितेश कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम काशी महगवां ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है उसकी बहन रानू की लगभग 15 वर्ष पहले पनागर के सुशील कुशवाहा उर्फ नारद से शादी हुयी थी तभी से बहन रानू अपने ससुराल आती जाती रही। दिनंाक 20-1-24 को शाम लगभग 6-7 बजे बहन रानू एवं जीजा सुशील दोनों बच्चों को लेकर पनागर से मेहमानी में घर आये थे, आज सुवह वह तथा उसके छोटे जीजा ओमकार, उसके पिता रामगेापाल फसल में खाद डालने के लिये आंगन मे खाद मिला रहे थे उसकी मां जानकी बाई सामने गोबर लेने गयी थी घर के अंदर किचन मे बहन रानू सब्जी काट रही थी जीजा सुशील भी किचन में थे, सुबह लगभग 10 बजे बहन रानू की आह आह करके जोर से चिल्लाने की आवाज आई तो हम सभी दौड़कर अंदर गये देखा जीजा सुशील उर्फ नारद के हाथ में हंसिया था जिसमें खून लगा था और बहन रानू एक हाथ से अपना गला पकड़ कर बेठी थी दूसरे हाथ से बचाव का प्रयास कर रही थी तभी जीजा ने हसिया से रानू को मारा जो रानू के वायें गाल पर लगा तभी हम सभी ने जीजा को पकड़ लिया और बहन रानू को देखने लगे बहन के गले एवं गाल मे हंसिया की चोट लगने से कट कर खून बह रहा था बहन रानू को सभी सम्भालने लगे तभी जीजा सुशील उर्फ नारद कुशवाहा अपने आपको छुडाकर पीछे के दरवाजे से भाग गया। बहन को उपचार हेतु बरेला अस्पताल लेकर गये जहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉल्ेाज लेकर पहुंचेे जहां डाक्टर ने चैक कर बहन रानू को मृत घोषित कर दिया। उसका जीजा सुशील उर्फ नारद कुश्वााहा उसकी बहन के ऊपर चरित्र को लेकर हमेशा शंका किया करता था पूर्व में भी चरित्र को लेकर जीजा ने बहन के साथ मारपीट की थी। आज भी इसी बात को लेकर जीजा ने उसकी बहन की हसिया से हमला कर हत्या कर दी है। रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकंक्षा उपाध्याय, एफएसएल डॉ. नीता जैन भी मौेके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी पति की शीध्र तलाश कर गिरफ्तारी किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकंक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेला श्री जितेन्द्र पाटकर नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी पति सुशील उर्फ नारद कुशवाहा को थाना बरेला अंतर्गत हाईवे रोड स्थित साक्षी ढाबा के पास से अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 23-1-2024 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।   *उल्लेखनीय भूमिक:-* चरित्र संदेह पर पत्नि की हंसिया से हमला कर हत्या कर फरार आरोपी पति को सरगर्मी से तलाश कर पकडने में उप निरीक्षक विष्णु द्विवेदी, सुनील तुंतवाह, सहायक उप निरीक्षक हनुमान तिवारी, मुकेश पाठारिया, आरक्षक सतवन मरावी, संतोष शाह, रामकुमार ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें