Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

: पिता की प्रेमिका ने की थी 3 साल की मासूम की निर्मम हत्या,पहले गला दबाकर मार डाला फिर पैर काटकर बोरे में भरकर शव को फेंक दिया,पुलिस ने 24 घंटे में किया घटना का खुलासा 

Aditi News Team

Thu, Apr 11, 2024
पिता की प्रेमिका ने की थी 3 साल की मासूम की निर्मम हत्या,पहले गला दबाकर मार डाला फिर पैर काटकर बोरे में भरकर शव को फेंक दिया,पुलिस ने 24 घंटे में किया घटना का खुलासा रामपुर में मासूम की निर्मम हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मासूम के पिता से प्रेम-प्रसंग के चलते पड़ोसी युवती ने बच्ची की गला दबाकर हत्या की थी। हाथ बांधकर शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया था।   जिले के थाना बिलासपुर के क्षेत्र धावनी हसनपुर में दानिश रहते हैं। उनकी 3 साल की बेटी आनायजा नूर रविवार को सुबह पड़ोस की दुकान पर टॉफी लेने गई थी। उसके बाद से मासूम गुम हो गई थी। काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिली तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मासूम की तलाश के लिए टीमें गठित की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।   मंगलवार को गांव में ही कुछ लोगों ने कूड़ा डालने की जगह एक बोरे से बदबू आने और मक्खियां भिनभिनाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को जांच करने पर गुमशुदा मासूम की लाश मिली। लाश को किसी जंगली जानवरों द्वारा नोंचा गया था। एसपी रामपुर ने इस मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई थीं। मामले का आज खुलासा हो गया है।   पड़ोस में रहने वाली 20 वर्षीय युवती फराह नाज ने मासूम की गला दबाकर हत्या की थी। साथ ही मासूम के शव को बोरे में बांधकर घर के पीछे कूड़ा डालने की जगह पर फेंक दिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि युवती का मासूम के पिता से पूर्व में प्रेम-प्रसंग था। इसी जलन में फराह नाज ने मासूम को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। फराह नाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें