Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: पूजापाठ के नाम पर धोखाधडी कर सोने - चांदी के जेवर हड़पने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्त में, धोखाधडी कर हड़पे हुये सम्पूर्ण जेवर जप्त

Aditi News Team

Tue, Jan 16, 2024
पूजापाठ के नाम पर धोखाधडी कर सोने - चांदी के जेवर हड़पने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्त में, धोखाधडी कर हड़पे हुये सम्पूर्ण जेवर जप्त थाना बरगी में आज दिनाक 16-1-24 की शाम श्रीमती पूनम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम देवद्वार सालीबाड़ा ने लिखित शिकायत की कि उसके पति राकेश साहू का एक्सीडेण्ट हो गया था जिन्हें इलाज हेतु एम्स अस्पताल धनवंतरी नगर अपने दुकान में काम करने वाले शिवराज यादव के माध्यम से भर्ती करायी थी वहंा पर उसे एक पंडित जी मिले जिन्होने अपना नाम अरविन्द पाण्डे बताये थे, इलाज के दौरान उसके पति को झटके आ रहे थे तो पंडित जी ने पति को देखकर बेाले कि इनके ऊपर बाहरी हवा लगी है मेरे एक बाबाजी हैं उनसे ताबीज बनवाकर दूंगा तो ठीक हो जायेगें, फिर उन्हौंने अपना मोबाइल नम्बर दिया तथा 10 दिन बाद उसके घर आये और बोले कि तुम्हारे जेवर कहां है तो उसने कहा कि घर मे है तो उन्हौंने कहा कि जेवर मेरे पास लाकर रख दो, उसने अपने पति एवं बच्चे की सही सलामत जिन्दगी हेतु उनके पास सोने की तीन जोड़ी झुमकी, एक बड़ा हार, 2 मंगलसूत्र , 2 अंगूठी, 4 चूड़ी , 1 पंचाली, 1 हाय, चांदी की 2 छोटी पायल, एक बड़ी पायल, 2 संतान सातें की चूड़ी लाकर सामने रख दी। अरविन्द पांडे ने उससे कहा कि पूरा जेवर इस लाल कपड़े के ऊपर रख दो फिर बोला कि घर के चारों कोनों में पानी छिड़क दो और अगरबत्ती जला दो, वह बहकावे में आकर अगरबत्ती जलाने लगी और वापस आयी तो पंडित जी ने लाल कपड़ा बांधकर दिया फिर अगरबत्ती घुमाकर बोला कि इसे अंदर ले जाकर पेटी में रख दो और 21 दिन बाद खोलना तुम्हारा पति और बच्चा ठीक हो जायेगा, उसने अरविन्द पाण्डे द्वारा दी हुई पोटली घर के अंदर ले जाकर पेटी में रख दी। अरविन्द पाण्डे ने कहा था कि यह पोटली अपने मायके में ले जाकर खोलना, वह 2 माह के बाद अपने मायके सुनवारा चरगंवा गयी ओर पोटली अपनी मंा के सामने खोली तो पोटली में केवल एक जोड़ी पायल, एक छोटी बिछिया नारियल मिला उसके अन्य जेवरात नहीं थे। अरविन्द पाण्डे उससे धोखाधड़ी से छल करके उसके उपरोक्त जेवर लेकर चला गया। शिकायत पर आरोपी अरविन्द पाण्डे के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी बरगी श्री मंगल ंिसह धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम के द्वारा पतासाजी करते हुये अरविन्द पाण्डे उम्र 50 वर्ष निवासी मीरगंज भेडाघाट को तिलवाराघाट स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास दबिश देते हुये पकड़ा गया, सघन पूछताछ पर पूजा पाठ के नाम पर श्रीमति पूनम साहू के साथ धोखधडी करते हुये सोने चांदी के जेवर हडपना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर हड़पे हुये सम्पूर्ण जेवर जप्त करते हुये आरोपी की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है। *उल्लेखनीय भूमिका-* धोखाधडी कर सोने-चांदी के जेवर हड़पने वाले आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ कर हडपे हुये सम्पूर्ण जेवर बरामद करने में थाना प्रभारी बरगी श्री मंगल सिंह धुर्वे के नेतृत्व में उप निरीक्षक एन.आर. सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक रामकरण, आरक्षक अभिषेक कौरव, विशाल, विपुल, मिथलेश, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें