Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

: "आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना करेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता लगभग 1 लाख 90 हजार कीमत का 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा सहित दो आरोपी अभिरक्षा में।

Aditi News Team

Wed, May 29, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना करेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता लगभग 1 लाख 90 हजार कीमत का 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा सहित दो आरोपी अभिरक्षा में। उल्लेखनीय है कि चुनावी आचार संहिता के दौरान जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान "आपरेशन प्रहार" चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमति मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में संबंधित सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 27.05.24 को थाना करेली की पुलिस टीम द्वारा हाईवे स्थित मामा ढाबा के पास करेली में संदेह के आधार पर आरोपी रामेश्वर पिता कमल सिंह पटेल उम्र 38 साल निवासी ग्राम पोनिया (कुकलाह) थाना गोटेगाँव जिला नरसिंहपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 5 किलो 185 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा जिसकी कीमत करीबन 1 लाख रुपए है, जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी रामेश्वर पिता कमल सिंह पटेल उम्र 38 साल निवासी ग्राम पोनिया (कुकलाह) थाना गोटेगाँव जिला नरसिंहपुर के विरूद्ध थाना करेली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 482/24 धारा 8/20(b) एनडीपीएस एक्ट का दर्ज किया जाकर आरोपी को ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । इसी तारतम्य में दिनांक 27.05.24 को थाना करेली चौकी आमगांव की पुलिस टीम द्वारा मोहद से बघुवार जाने वाला रोड ग्राम बघुवार करेली में संदेह के आधार पर आरोपी चंदन पटेल पिता गोपाल सिंह पटेल उम्र 35 साल निवासी पोनिया कुकलाह थाना गोटेगाँव जिला नरसिंहपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा जिसकी कीमत करीबन 90 हजार रुपए है, जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही विधिवत अभिरक्षा में लेकर आरोपी चंदन पटेल पिता गोपाल सिंह पटेल उम्र 35 साल निवासी पोनिया कुकलाह थाना गोटेगाँव जिला नरसिंहपुर के विरूद्ध थाना करेली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 483/24 धारा 8/20 (b) एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया जाकर आरोपी को ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *मुख्य भूमिका-* अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपियों को अभिरक्षा में लेने में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक सुभाषचंद्र बघेल, उपनिरीक्षक प्रकाश पाठक, उप निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पटेल, आरक्षक यमन बागरी, आरक्षक सुदीप ठाकुर, आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक हसन रजा, आरक्षक अभिषेक पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें