Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: थाना कोतवाली अंतर्गत चाकू से हमला करने वाले अज्ञात आरोपी पकड़े गये

Aditi News Team

Wed, Nov 29, 2023
थाना कोतवाली अंतर्गत चाकू से हमला करने वाले अज्ञात आरोपी पकड़े गये नाम पता गिरफ्तार आरोपी:- 1.रोहित यादव उर्फ चंपु पिता स्व.श्यामसिंह यादव उम्र 42 वर्ष निवासी फूटाताल 2.नईम उर्फ जब्बार पिता फारूक खान उम्र 40 वर्ष निवासी धडगड मोहल्ला हनुमानताल     *घटना विवरण :-* थाना कोतवाली में दिनॉक 27-11-23 को अंकित चौरसिया उम्र 45 वर्ष निवासी पान दरीबा कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी पान दरीबा में मोबाईल की दुकान है। उसकी दुकान के बाहर वह पान दरिबा निवासी चंद्र गोपाल तिवारी उर्फ कल्ली चाचा के साथ खडा था, दोपहर लगभग 2 बजे से 2-30 बजे के बीच कबूतरखाना मंदिर की ओर से दो व्यक्ति मुंह मे कपडा बांधे हुये आये और शराब पार्टी करने के लिए रूपों की मांग करने लगा मना करने पर गाली गलौज करते हुए चंद्र गोपाल चाचा पर चाकू से हमला कर जांघ में चोट पहुंचाते हुये अन्नपूर्णा मंदिर की ओर भाग गया। चाचा को उपचार हेतु नेशनल अस्पताल मे भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 294, 324, 327, 34 भा.द.वि. का अपराध पजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री राजेश बंजारे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास एवं आने जाने सभी रास्तो पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये पतासाजी कर रोहित यादव एवं जब्बार उर्फ नईम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर शराब पार्टी करने के लिए पैसो की मांग पूरी न करने पर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उल्लेखनीय भूमिका:- पतासाजी करते हुये आरोपियेां को पकडने में थाना प्रभारी कोतवाली श्री राजेश सिंह बंजारे, उप निरीक्षक अनिल गौर, सहायक उप निरीक्षक संतराम बागरी, नारायण पटेल, प्रधान आरक्षक दिवाकर तिवारी, आरक्षक पंकज सनोडिया, लालजी यादव. की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें