Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

: गाडरवारा, बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड़ करने वाला शातिर ठग गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी परीक्षा एवं प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करने के नाम पर करता था ठगी,आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

Aditi News Team

Thu, Mar 20, 2025
बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड़ करने वाला शातिर ठग गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी परीक्षा एवं प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करने के नाम पर करता था ठगी,आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज।   नरसिंहपुर पुलिस को प्रार्थी अखिलेश जैन पिता रतन चंद्र जैन प्राचार्य, पी.जी. कॉलेज, गाडरवारा एवं विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त हुयी कि आरोपी वैभव जैन पिता बसंत जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी वार्ड, गाडरवारा द्वारा क्षेत्र में अरिहंत साइबर कैफे का संचालन गाडरवारा में किया जाता है, आरोपी के द्वारा पीजी कॉलेज गाडरवारा के छात्र-छात्राओं के द्वारा उसके साइबर कैफे के माध्यम से जमा किए जाने वाली फीस एवं छात्रवृत्ति की राशि मैं धोखाधड़ी कर मात्र ₹1 फीस पीजी कॉलेज के खाते में जमा की जाकर क्यूआर कोड जनरेट किया जाकर शेष राशि हड़प लेता है। इस प्रकार उसके द्वारा पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ धोखाधड़ी कर उनकी फीस की कुल राशि ₹ 2,18,049 की ठगी की गयी है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये स्कूली बच्चों के भविष्यके साथ खिलबाड करने वाले शातिर ठग वैभव जैन के विरूद्ध अपराध क्रमांक 342/25 धारा - 318 (3), 336 (3), 338 बीएनएस पंजीवद्ध किया जाकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड करने वाले शातिर ठग के संबंध में सूचना देने हेतु नरसिंहपुर पुलिस स्थानीयजनां एवं मीडिया से जुडे लोगों का आभार व्यक्त करती है। नरसिंहपुर पुलिस की उक्त कार्यवाही से स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड करने वालों पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी।

Tags :

जरूरी खबरें