Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: लूट एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण में विगत 12 वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Dec 25, 2024

लूट एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण में विगत 12 वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार

     पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से)* द्वारा फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी की गिरफ्तारी एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु जिले में पदस्थ समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहत तथा राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया है ।

             आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा द्वारा क्राईम ब्रांच टीमों को गम्भीर मामलों में फरार आरोपी एवं उद्घोषित फरार ईनामी आरोपियों/ वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया है।

              क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पतासाजी करते हुए विगत 12 वर्ष से लूट एवं हत्या के प्रयास के थाना पनागर के प्रकरण में फरार वारंटी संतोष अहिरवार पिता महेश प्रसाद अहिरवार उम्र 34 वर्ष निवासी ग्वारीघाट का थाना पनागर के लूट एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार था को ग्वारीघाट क्षेत्र में दबिश देते हुये पकडा जाकर वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना पनागर के सुपुर्द किया गया है।

      पतसाजी पर ज्ञात हुआ है कि पकड़े गए उपरोक्त वारंटी के थाना ग्वारीघाट एवं लार्डगंज में वारंट लंबित है जिनमें भी गिरफ्तारी की जा रही है।

*उल्लेखनीय भूमिका-* विगत 12 वर्षो से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह, मन्नू सिंह, मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें