Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

draft title

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, जनशिक्षा केंद्र स्तरीय बैठकों में दिए 5 और 8 वी परीक्षा के निर्देश 

Aditi News Team

Fri, Mar 10, 2023
जनशिक्षा केंद्र स्तरीय बैठकों में दिए 5 और 8 वी परीक्षा के निर्देश गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा अंतर्गत सभी जनशिक्षा केंद्रों में बैठकों का आयोजन बीआरसी गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में किया गया। बैठकों में प्रमुख रूप से 5 एवं 8 वी परीक्षा के अनंतिम प्रवेश पत्रों की जानकारी सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्रधानपाठकों को दी गई एवं उन्हें निर्देश दिए गए कि शालेय अभिलेख से प्रवेश पत्रों में अंकित जानकारी का मिलान कर त्रुटियों को पोर्टल पर सुधारें। आमगांव छोटा जनशिक्षा केंद्र में साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि 5 एवं 8 वी की परीक्षाएं अतिमहत्वपूर्ण है । सभी प्रधानपाठक राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण जानकारी को जल्द सुधारें। पलोहाबड़ा में बीएसी संदीप स्थापक ने कहा कि पोर्टल पर छात्र छात्राओं को जोड़ने, वेरिफाई करने एवं जानकारी सुधार से जुड़े ऑप्शन खुल गए है। सभी शाला प्रभारी परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। उक्त बैठकों में बीएसी योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा, सीएसी प्रशांत राय, नेपाल झारिया, सुरेन्द्र राजपूत, मो अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी, देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार एवं पवन राजौरिया सहित शालाओ के प्रभारी मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें