Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

पुलिस ने घर में छापेमारी की और एक कमरे में खुदाई शुरू करायी

: पीएम श्री विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे स्कूल 

Aditi News Team

Tue, Mar 14, 2023
पीएम श्री विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे स्कूल गाडरवारा। भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा चयन किए गए मप्र के पीएमश्री विद्यालयों की चयन सूची बीते दिवस लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी की गई। जारी की गई सूची में क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा नगर के शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय, शा किसानी माध्यमिक शाला , चिरहकलां की शासकीय नवीन माध्यमिक शाला, पिपरियाकलां के शासकीय हाईस्कूल , चीचली ब्लॉक में ग्राम कल्याणपुर की शासकीय प्राथमिक शाला ,चांवरपाठा ब्लॉक में ग्राम बोहानी के शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम लिलवानी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय के लिए चयनित किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि पीएम श्री विद्यालयों को सर्वसुविधा सम्पन्न एवं उन्नत विद्यालयों में परिणित करने हेतु जिले से 3 सदस्यों की टीम बनाकर प्रत्येक चयनित विद्यालय में भेजते हुए दिए गए पैरामीटर पर निरीक्षण करवाकर उपलब्ध संसाधन एवं आवश्यकताओ का आंकलन कराकर विद्यालयों से सत्र 2023- 24 की कार्ययोजना तैयार कराएं। विदित हो कि इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा एवं सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित, प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण में सीखने एवं अलग अनुभव प्रदान करने वाली अच्छी ढांचागत व्यवस्था एवं समुचित संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी । इसमें स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाना तथा बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। स्कूल ड्रॉप आउट में भी कमी लागने की कोशिश की जाएगी। ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने में मदद करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन और अनुकरणीय स्कूल के रूप में सामने आएंगे। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। ये शिक्षकों के लिए भी काफी अहम होगा। इनमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होंगी।

Tags :

जरूरी खबरें