Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

पुलिस ने घर में छापेमारी की और एक कमरे में खुदाई शुरू करायी

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है

: प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं की स्थानीय परीक्षाएं प्रारंभ  

Aditi News Team

Sat, Apr 8, 2023
प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं की स्थानीय परीक्षाएं प्रारंभ गाडरवारा। क्षेत्र की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं की कक्षा 3, 4, 6 एवं 7 की स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी समय सारिणी अनुसार बीते शनिवार से शुरू हो गई। विदित हो कि पहले उक्त परीक्षाएं 5 अप्रैल से शुरू हो रही थी लेकिन राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी संशोधित आदेश के चलते ये परीक्षाएं शनिवार से शुरू होकर अब 15 अप्रैल तक संपन्न होंगी। सुबह 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित परीक्षा के शुरुआती दिन 6 वी के बच्चों ने गणित एवं 7 वी के बच्चों ने विज्ञान का पर्चा हल किया। पर्चा 60 अंक का निर्धारित था शेष 40 अंकों का प्रोजेक्ट पेपर है जिसे पहले ही हल करवा लिया गया है। शनिवार से शुरू हुई परीक्षा का चीचली बीआरसी डी के पटैल एवं साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उसी दिन पेपर के मूल्यांकन के निर्देश दिए

Tags :

जरूरी खबरें