थाना ओमती पुलिस की कार्यवाही, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार : चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त
Aditi News Team
Thu, Jul 9, 2026
थाना ओमती पुलिस की कार्यवाही, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त
नाम पता गिरफ्तार आरोपी -
पवन पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी शारदा चौक अन्ना मोहल्ला थाना गढ़ा
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्ग दर्शन मंे थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है।
थाना ओमती में दौरान पैट्रोलिंग के पुल नंबर 3 के पास एक व्यक्ति मोटर सायकिल लिये संदिग्ध अवस्था मे खडा दिखा जोे पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम पवन पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी शारदा चौक अन्ना मोहल्ला थाना गढ़ा बताया ली हुई मोटर सायकिल एमपी 20 एनएच 4389 के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल सिहोरा रेल्वे स्टेशन के बाहर से चोरी करना स्वीकार करते हुये पूर्व मे एक माह पहले सिहोरा से एचएफ डीलक्स एमपी 20 एमयू 5416, जिलहरीघाट से लगभग एक डेढ़ माह पहले टीवीएस कंपनी को राइडर गाड़ी क्र. एमपी 17 जेड बी 5279, बल्देवबाग से करीब 20-25 दिन पहले एक्सिक्स एमपी 20 जेए 3066, दरहाई चौक कोतवाली से करीब दो माह पहले एक्टिवा क्र. एममपी 20 एसएल 2094, दमोह नाका के पास से करीब तीन माह पहले हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस क्र. एमपी 20 एमएन 2228, खारीघाट से ढाई से तीन माह पहले करीब स्पेलेण्डर क्र. एमपी 20 एन क्यू 8345 एवं एक सिल्वर रंग की एक्सिस स्कूटी क्र. एमपी 20 एसआर 7513 करीब एक माह पहले ब्लूमून होटल के पास से चोरी किया था।
सिहोरा से चुराई हुई मोटर सायकिल को वह चला रहा है तथा चुराई हुई अन्य 6 वाहन बेचने के उद्देश्य से पीली कोठी मैदान मे छिपाकर रखा है। आरोपी के कब्जे एवं निशादेही पर छिपाकर रखे चुराये हुये कुल 7 दुपहिया वाहन जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 02/26 धारा 35(1)(ई) बी.एन.एस.एस, एवं 303(2) बी.एन.एस.के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी को थाना ओमती में पंजीबद्ध अप.क्र. 350/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. में भी विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध शासकीय कार्य मे बांधा, चोरी, मारपीट , जुआ एक्ट के 6 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिक-शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल, उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक संदीप, राजवीर, अंकेश, सुनील पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय