Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, जिला अस्पताल में भर्ती : नवजात बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़कर जाने का मामला सामने आया

Aditi News Team

Tue, Oct 7, 2025

रिपोर्टर आशीष दुबे

सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, जिला अस्पताल में भर्ती

नरसिंहपुर। साकल रोड नहर के पास एक 15 से 20 दिन की नवजात बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़कर जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।

थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि बच्ची को सुरक्षित रखकर आवश्यक देखभाल की जा रही है। साथ ही उसके परिजनों या उसे पहचानने वाले लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस बच्ची के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना कोतवाली नरसिंहपुर को सूचित करें, ताकि बच्ची को उसके परिजनों से मिलाया जा सके।

Tags :

नरसिंहपुर

अदिति न्यूज(सतीश लमानिया)

सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, जिला अस्पताल में भर्ती

नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस

थाना प्रभारी गौरव चाटे

जरूरी खबरें