Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

खाद वितरण के दौरान तहसीलदार ने किसान जड़ा थप्पड़,ये कैसे अधिकारी हैं : सागर देवरी में खाद वितरण के दौरान तहसीलदार प्रीति चौरसिया द्वारा एक किसान को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया

Aditi News Team

Tue, Oct 14, 2025

तहसीलदार मैडम ने किसानों को खाद के टोकन प्रसाद जैसे बांटते हुए थप्पड़ दे दिए

सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर हर मामले में किसानों को ही इतना क्यों परेशान होना पड़ रहा है और अधिकारियों के थप्पड़ खाना पड़ रहा है,

आखिर व्यवस्थाओं मे जब करेगी मप्र सरकार कब, जिम्मेदार अधिकारी कब समझेंगे किसानों की परेशानियों

सागर जिले के देवरी में सोमवार को कृषि उपज मंडी में खाद वितरण के दौरान तहसीलदार प्रीति चौरसिया द्वारा एक किसान को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खाद वितरण के पहले टोकन लेने के लिए उमड़ी भीड़ में से एक किसान का हाथ लगने पर तहसीलदार प्रीति चौरसिया नाराज हो गई और उन्होंने किसान को थप्पड़ कर दिया।

तहीसलदार के इस रवैये से नाराज किसानों ने देवरी में हंगामा किया। एसडीएम मुन्नवर खान ने नाराज किसानों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसडीएम मुन्नवर खान का कहना है कि मंडी में यूरिया और डीएपी बांटा जा रहा है।

तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़

कुछ लोग लाइन में लगने के लिए जोर जबरदस्ती कर रहे थे। राजस्व और पुलिस कर्मचारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर लाइन में लगने को कहा। इसके बाद टोकन बांटे गए। वहीं एसडीएम का कहना है कि थप्पड़ मारने की बात गलत है। मैंने किसी को थप्पड़ नहीं मारा कल डबल लाक में खाद वितरण किया जा रहा था।

खाद वितरण में टोकन के लिए भीड़

खाद वितरण के दौरान किसानों की भीड़ बहुत हो गई थी। वे उग्र हो गए थे। आपस में धक्का मुक्की कर रहे थे। वे मेरे हाथ भी टोकन छीनने के प्रयास किया जा रहा था। उसे हाथ से रोका गया है। मेरे द्वारा किसी को थप्पड़ नहीं मारा गया।

सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर हर मामले में किसानों को ही इतना क्यों परेशान होना पड़ रहा है और अधिकारियों के थप्पड़ खाना पड़ रहा है।

आखिर व्यवस्थाओं मे कब करेगी मप्र सरकार सुधार, जिम्मेदार अधिकारी कब समझेंगे किसानों की परेशानियों को।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सागर देवरी में तहसीलदार ने किसान को जड़ा थप्पड़

खाद के टोकन लेते समय की घटना कैमरे में हुई कैद

जरूरी खबरें