Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (8 सितंबर) के अवसर पर शहर के मैथिल फिजियोथेरेपी सेंटर में

खरीफ फसलों को रोग-कीट प्रकोप से बचाने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सामयिक सलाह

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

परिजनों ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण एक बच्ची की हुई मौत

Aditi News Team

Fri, Oct 31, 2025

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण एक बच्ची की हुई मौत

परिजनों ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

कुरोठे मेडिकल स्टोर बिछुआ संचालक द्वारा अमानक इलाज के बाद बच्चों की हुई मौत

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड के अंतर्गत मेडिकल की आड़ में इलाज करने वाले की लापरवाही के कारण गुरुवार सुबह 5 महीने की एक मासूम की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि उन्होंने बिछुआ शहर कुरोठे मेडिकल स्टोर से दवा ली थी। जिसके सेवन के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी और बच्ची की जान चली गई। बिछुआ शहर के रहने वाले संदीप मिनोटे की 5 महीने की बेटी रूही मिनोटे की तबीयत गुरुवार अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे सुबह करीब 4:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछुआ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिछुआ थाना पहुंचकर मेडिकल संचालक पर कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में जाकर शिकायत किए। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी है। इधर, बच्ची की मौत के बाद परिजन में गुस्सा है।

देखना जरूर बना रहेगा कि स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन मेडिकल संचालक पर क्या कार्रवाई करता है। या फिर ऐसे ही मासूम बच्चों की मौत होती रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें