Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

कानून-व्यवस्था एवं जिले में पंजीबद्ध गम्भीर अपराधों की समीक्षा की गई : नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के समस्त थानों की समीक्षा बैठक ली गई

Aditi News Team

Sat, Nov 22, 2025

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के समस्त थानों की समीक्षा बैठक ली गई

• कानून-व्यवस्था एवं जिले में पंजीबद्ध गम्भीर अपराधों की समीक्षा की गई।

• लंबित प्रकरण, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा आज दिनांक 22.11.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर में जिले के समस्त थानों की कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा की गयी। बैठक मं0 जिले के अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया सहित सभी अनुभागों के एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, चैकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुये।

उक्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा थानावार अपराधों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान प्रत्येक थाने द्वारा की जा रही कार्यवाही को देखा, जिन्होंनें अच्छा काम किया उनकी सराहना की गयी और जहां पर भी कमी पाई गयी उसके लिये अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

*पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये निम्नांकित दिशा-निर्देश दिये गये :*

• गंभीर अपराधों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर समय-सीमा में विवेचना व निराकरण सुनिश्चित करें।

• थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों पर कड़ा अंकुश लगाते हुए सभी लंबित प्रकरण शीघ्र निराकृत करें।

• पूर्व अपराधियों का अद्यतन डेटा एवं डोजियर तैयार रखकर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें तथा समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

• आयोगों, वरिष्ठ कार्यालय एवं थाना स्तर से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें; शिकायतें अनावश्यक लंबित न रखें।

• अपहृत एवं गुम बालक/बालिकाओं के प्रकरणों को प्राथमिकता देकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

• क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु सतत पेट्रोलिंग, नाइट गश्त और सघन चेकिंग जारी रखें तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करें।

• दुकानों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरों की स्थापना हेतु प्रेरित करें।

समीक्षा बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि सभी थाना प्रभारियों द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। साथ ही अपराध-पतासाजी व उत्कृष्ट विवेचना करने वाले विवेचकों को पुरस्कृत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें