Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

67 साल पहले दान की गई जमीन पर फिर जल से लबालब भरेगा : जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

Aditi News Team

Thu, Jul 9, 2026

67 साल पहले दान की गई जमीन पर फिर जल से लबालब भरेगा: मेख तालाब का हो रहा जीर्णोद्धार

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

जिले में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के तहत जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत मेख में ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र नागेश के मार्गदर्शन में यह कार्य जनभागीदारी से तेजी से प्रगति पर है।

इस तालाब की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वर्ष 1959 में स्व. श्री सुरेश कुमार चंद्र, श्री प्रकाश नेमा, श्री शरद नेमा एवं उनके परिवार ने भविष्य में जल संकट की आशंका को देखते हुए 20.29 एकड़ भूमि तालाब निर्माण के लिए दान कर दी थी। आज करीब 67 वर्ष बाद उसी दूरदर्शी निर्णय का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलने जा रहा है।

तालाब के जीर्णोद्धार के बाद इसकी जल भंडारण क्षमता 7.21 लाख घनमीटर (72130 घनमीटर यदि मूल अभिलेखानुसार) होगी, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी और आसपास के किसानों तथा ग्रामीणों को लंबे समय तक जल उपलब्धता का लाभ मिलेगा।

तालाब निर्माण कार्य से ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल तालाब का पुनर्जीवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है। मेख तालाब का जीर्णोद्धार जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बन रहा है।

श्रीमती साधना परस्ते एडीएम जबलपुर ने उक्त तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी व्हीबी-जी राम जी, सहायक यंत्री व उपयंत्री जनपद पंचायत और सचिव व रोजगार सहायक मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें