Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

1 आरोपी को कार से अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकडा : अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,8 कार्टून में अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त अर्टिका कार जप्त

Aditi News Team

Mon, Oct 27, 2025

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,8 कार्टून में अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त अर्टिका कार जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय के मार्ग दर्शन में थाना बरेला की टीम द्वारा 1 आरोपी को कार से अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना बरेला श्री अनिल पटैल ने बताया कि दिनांक 26-10-25 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली जबलपुर की ओर से अर्टिका कार क्रमांक एमपी 20 डब्ल्यु ए 6677 में अवैध रूप से शराब परिवहन कर बरेला तरफ लाई जा रही है, सूचना पर मुखबिर केे बताये अनुसार सिलगोर ब्रिज के पास हाईवे रोड बरेला में दबिश दी गई जबलपुर की ओर से आ रही अर्टिका कार क्रमांक एमपी 20 डब्ल्यु ए 6677 आते दिखी जिसे घेराबंदी कर रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल मधुकर पिता गुड्डा मधुकर उम्र 24 वर्ष निवासी बिझीया अम्बेडकर वार्ड नम्बर 10 मंडला बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर अर्टिका कार क्रमांक एमपी 20 डब्ल्यु ए 6677 में 8 कार्टून रखे मिले चैक करने पर 1 कार्टून में 48 पाव रायल स्टेग, 1 कार्टून में 48 पाव बकार्डी ब्लेक, 1 कार्टून में 48 पाव एमडी रम, 1 कार्टून में 48 पाव बकार्र्डी लेमन, 1 कार्टून में 12 बोतल ओल्ड मंक, 2 कार्टून में 96 पाव ओल्डमंक, 1 कार्टून में ओल्ड मंग की 12 बोतल अंग्रेजी शराब कुल कीमती लगभग 83 हजार 760 रूपये की रखी मिलीं। आरोपी के कब्जे से उक्त अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त अर्टिका कार क्रमांक एमपी 20 डब्ल्यु ए 6677 जप्त करते हुये आरोपी राहुल मधुकर के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक केपी झारिया, प्रधान आरक्षक सुमन पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जबलपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

1 आरोपी को कार से अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकडा गया है।

शराब परिवहन में प्रयुक्त अर्टिका कार जप्त

जरूरी खबरें