Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

नरसिंहपुर पुलिस ने किया 4 दिन में ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश : ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

Aditi News Team

Thu, Jun 11, 2026

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

• ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर की गई थी ठगी।

• फेसबुक विज्ञापन के माध्यम से पीडित को फंसाया अपने जाल में।

• नरसिंहपुर पुलिस ने किया 4 दिन में ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश।

• पीड़ित से ठगी गई 10 लाख रुपये की शत-प्रतिशत राशि वापस कराई गई।

• नरसिंहपुर पुलिस के त्वरित कार्यवाही दो ठगों को नागपुर से किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 10 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पीड़ित की ठगी गई शत-प्रतिशत राशि बरामद कर वापस दिलाई गई है।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख की साइबर ठगी :दिनांक 04.05.2026 को वल्लम मार्केट, गाडरवारा निवासी आशीष पटेल ने थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर प्रदर्शित एक विज्ञापन के माध्यम से उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म "PROX TREND" में निवेश कर अधिक लाभ अर्जित करने का प्रलोभन दिया गया। झांसे में आकर उसने विभिन्न किश्तों में कुल 10 लाख रुपये निवेश कर दिए, जिसके बाद उसे न तो कोई लाभ प्राप्त हुआ और न ही उसकी राशि वापस मिली। स्वयं के साथ धोखाधड़ी होने का एहसास होने पर उसने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित : शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना गाडरवारा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी गाडरवारा के मार्गदर्शन में साइबर सेल नरसिंहपुर एवं थाना गाडरवारा की संयुक्त टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान :पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन एवं डिजिटल विश्लेषण के आधार पर आरोपी खाताधारक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी कर प्राप्त की गई पूरी 10 लाख रुपये की राशि बरामद कर जप्त की गई, जिसे नियमानुसार पीड़ित को वापस दिलाया गया।

गिरफतार आरोपी:

• सूरज कुमार शाहू पिता नक्षत्रबलि शाहू, निवासी वैशाली नगर, नागपुर, महाराष्ट्र।

• परमानंद मिश्रा पिता त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा, निवैसी भारत नगर, नागपुर, महाराष्ट्र।

*बरामदगी :* आरोपी सूरज शाहू के कब्जे से धोखाधड़ीपूर्वक हड़पी गई संपूर्ण राशि 10 लाख रूपये बरामद किये गये।

वैधानिक कार्यवाही

:* आरोपियों के विरूद्ध धारा 318 (4) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त आरोपीगण की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, उप निरीक्षक अनिल कुमार भगत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, सुजीत बागरी, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती की सराहनीय भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस की अपील:

• ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देने वाले विज्ञापनों से सावधान रहें।

• सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले निवेश संबंधी ऑफर्स की सत्यता की जांच अवश्य करें।

• किसी भी अज्ञात व्यक्ति या प्लेटफॉर्म के कहने पर धनराशि निवेश न करें।

• कम समय में अधिक लाभ का दावा करने वाली योजनाओं पर भरोसा न करें।

• निवेश से पूर्व संबंधित कंपनी एवं प्लेटफॉर्म की वैधता की पुष्टि करें।

• साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।

• शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें।

• किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर सेल को दें।

*"सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।*

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें