Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

श्रीमती सुषमा साहू की सामाजिक सेवाओं के चलते जिला अध्यक्ष नियुक्त : साहू देव गणेश मंदिर में सर्वप्रथम गणेश जी का पूजन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी की मीटिंग ली गई जिसमें

Aditi News Team

Sun, May 24, 2026

श्रीमती सुषमा साहू की सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

गाडरवारा। अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया जी के गाडरवारा आगमन पर साहू समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। साहू देव गणेश मंदिर में सर्वप्रथम गणेश जी का पूजन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी की मीटिंग ली गई।व नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करते हुए अपने-अपने दायित्व दिए एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष रानी साहू व मध्य प्रदेश की कोर कमेटी की सहमति से मध्य प्रदेश महामंत्री महिला पद के लिए रितु/नीलेश साहू को मनोनीत किया गया।

श्रीमति सुषमा/रामेश्वर साहू जी कि समाज सेवा भावना को देखते हुए समस्त नरसिंहपुर जिला का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में नरसिंहपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा साहू को मनोनीत किया गया। कोर कमेटी की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष द्वारा सोनल साहू को जिला उपाध्यक्ष व जिला सचिव के लिए रुचि साहू को मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में गाडरवारा तहसील संरक्षक राजेश्वरी साहू व अध्यक्ष पद के लिए विनीता/मनीष साहू को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए सोनू साहू,प्रीति साहू,वंदना साहु,अनीता साहू को मनोनीत किया।

इसी क्रम में सचिव पद के लिए संध्या साहू व सहसचिव पद के ममता साहू,पिंकी साहू,यशोदा साहू,नेहा साहू को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष के लिए ज्योति साहू,दीक्षा साहू,वर्षा साहू को मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में पुरूष कार्यकारिणी में नरसिंहपुर विधि प्रकोष्ठ पद के लिए राकेश साहू एडवोकेट को मनोनीत किया गया गाडरवारा नगर के अध्यक्ष पद के लिए आशीष साहू तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए। व उपाध्यक्ष के लिए,मनोहर साहू,रोशन साहू,मनीष साहू,ललित साहू,नितिन साहू एडवोकेट,नीलेश साहू वारदाना वालो को मनोनीत किया गया। सचिव पद के लिए दिनेश साहू को मनोनीत किया गया। सहसचिव के रूप में पवन साहू का तनिष्क साहू को मनोनीत किया। कोषाध्यक्ष के लिए सौरभ साहू व प्रतीक साहू को मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने सभी को बधाइयां दी व साहू समाज के एकीकरण व आगे की रणनीति के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

साहू समाज गाडरवारा

जरूरी खबरें