Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी को नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में : आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद।

Aditi News Team

Wed, Jun 3, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी को नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

• मुखबिर की सूचना पर कपूरी रेलवे फाटक के पास की गई प्रभावी घेराबंदी।

• आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद।

• जिले में अवैध हथियार एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार जारी है अभियान।

• अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नरसिंहपुर पुलिस सतत सक्रिय।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।

मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध रूप से एक बारह वोर का देशी कट्टा पास रखे हुए है जो कपूरी रेल्वे फाटक के पास घूम रहा है। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली पुलिस की टीम गठित की गई जिसके द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने प्रभावी घेराबंदी की गई जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुई।

आरोपी : आकाश उर्फ विक्की पिता खेमचन्द्र मेहरा, उम्र 21 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड, कन्देली, नरसिहंपुर ।

जप्ती : एक अवैध बारह वोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, सउनि. रमेश निवारे, आरक्षक नीलेश दुबे, अभय तिवारी, अनुराग दुबे, श्रेय अवस्थी, राहुल दुबे, कुलदीप साहू, उमेश्वर पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें