Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)को लेकर राज्य शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न : गाडरवारा में टीईटी परीक्षा एवं अन्य विन्दुओं को लेकर आज शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक गाडरवारा में महत्वपूर्ण बैठक हुई

Aditi News Team

Sun, Mar 29, 2026

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी )को लेकर राज्य शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

गाडरवारा - टीईटी परीक्षा एवं अन्य विन्दुओं को लेकर आज शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक गाडरवारा में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वरिष्ठ साथी प्राचार्य शासकीय उ मा विद्यालय गाडरवारा सुशील शर्मा की अध्यक्षता एवं आर पी महिलांग, नगेन्द्र त्रिपाठी, संजय सोनी, राजेश दुबे, संजीव श्रीवास्तव, अजय शर्मा,महेश बैष्णव, लक्ष्मीकांत कौरव, दौलत पटैल विश्वनाथ शर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गयी, वीणापाणी के पूजनोपरांत राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी जो हाल ही में टीईटी परीक्षा के विरोध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली गये थे ने विस्तार से न्यायालय की प्रक्रिया, अधिवक्ता एवं संघ द्वारा न्यायालय के साथ शासन, प्रशासन के माध्यम से चल रहे प्रयासों की सम्पूर्ण जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह केस केवल मध्यप्रदेश के शिक्षकों का नहीं है वरन सम्पूर्ण भारतवर्ष के शिक्षक के लिए प्रतिष्ठा का विंदु बना हुआ है और सभी राज्य अपने अपने स्तर से लगे हुए हैं, श्री त्रिपाठी ने आगे बताया कि शिक्षकों को व्यक्तिगत केस लगाने की आवश्यकता नहीं संगठन केस लडेगें और हम सब जीतेंगे,माननीय अधिवक्ता जो संघ का केस लड रहे हैं उनके बारे शिक्षक योगेन्द्र झारिया ने विस्तार से बतलाया, बैठक को सभी मंचासीन सदस्यों ने संबोधित करते हुए शिक्षक साथियों से धैर्य के साथ संगठन के सहयोग की बात कही तथा जीतने का विश्वास दिलाया, बैठक में पुरानी पेंशन एवं अन्य विंदुओं पर भी चर्चा की गयी,बैठक का संचालन संजय अवस्थी तथा आभार देवेन्द्र बसेडिया ने व्यक्त किया इस अवसर पर दीपक दुबे, कमल बचकैंया, प्रदीप मालवीय, संतोष शर्मा, अमित जैन, पंकज स्थापक, राम मनोहर चडार, राजू ठाकुर, प्रहलाद ठाकुर, , अरविंद कुमार शर्मा, जयनाथ मेहरा, कमलेश कौरव,सुमित यादव,श्रीमती मंजूलता मेहरा, बबीता ठाकुर, विद्या शर्मा, कल्पना पिपरोनिया, भावना भारके, मालती शर्मा, रीता राज, शैलेंद्र यादव, राघवेंद्र चौधरी, महेंद्र कौरव, रामेश्वर कहार, अनिल मेहरा, अतुल शर्मा,राकेश सोनी आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राज्य शिक्षक संघ गाडरवारा

जरूरी खबरें