Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

बिजली बंद का दंश भोग रही आम जनता : करेली के जागरूक नागरिक,जनप्रतिनिधि,विपक्ष सभी चुप,समझौता एक्सप्रेस बने

Aditi News Team

Sat, Jun 13, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

बिजली बंद का दंश भोग रही आम जनता

करेली के नागरिक,जनप्रतिनिधि,विपक्ष चुप समझौता एक्सप्रेस

करेली वर्तमान समय में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए और नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इस हेतु विद्युत विभाग करेली को चाहिए बरसात के पूर्व आम नागरिकों को बिजली बंद जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े क्योंकि बिजली बंद होने से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है पर देखने में आ रहा है कि बरसात के समय ही विद्युत मंडल के अधिकारी कर्मचारी विद्युत आपूर्ति के नाम पर जागरूक होते हैं और नागरिकों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है l ऐसा ही एक मामला करेली में शुक्रवार को रात्रि में देखने में मिला जहां पर आंधी तूफान और वर्षा के कारण शहर में विद्युत की आपूर्ति बंद रही वह दूसरी ओर संबंधित अधिकारी जिनको शासकीय मोबाइल नंबर दिया गया है वह न तो मोबाइल नंबर उठा पा रहा है l और न ही विद्युत बंद होने की जानकारी दे रहे हैं l आम नागरिक को बिजली बंद होने। के कारण शहर के विभिन्न वार्ड वाले महादेव वार्ड, महेंद्र वार्ड, लाल बाहुदर शास्त्री वार्ड ,नरसिंह , अंबेडकर वार्ड के साथ-साथ राजेंद्र वार्ड के नागरिक बिजली बंद होने की स्थिति में अपनी नींद खराब कर करेली के विद्युत कार्यालय का लगातार चक्कर काटते रहे वहीं दूसरी ओर शनिवार की सुबह तक कहीं-कहीं को घरों में बिजली की सप्लाई बंद रही l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश शासन भोपाल

जरूरी खबरें