Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

महिला की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप : बरमान चौकी का मामला,निष्पक्ष जांच की मांग

Aditi News Team

Sun, Jul 26, 2026

बरमान चौकी मामला,महिला की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

नरसिंहपुर। जिले की बरमान चौकी से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है। एक महिला की अस्पताल में मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतका के पति ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, मृतका 23 जुलाई को घर से कहीं चली गई थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए एक व्यक्ति पर संदेह जताया कि महिला उसके पास हो सकती है। पुलिस ने संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की।

मृतका के पति का आरोप है कि अगले दिन महिला स्वयं बरमान चौकी पहुंची थी। उनका कहना है कि महिला की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बावजूद पुलिस ने उसे सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चौकी में बैठाए रखा और समय पर उपचार नहीं कराया। आरोप है कि जब उसकी हालत अधिक बिगड़ी, तब पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि चौकी में परिजनों से सादे कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए, ताकि संबंधित व्यक्ति को बचाया जा सके। परिजनों ने यह आशंका भी जताई है कि महिला का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई थी।

फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में वास्तविक स्थिति का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। यदि परिजनों के आरोप सही पाए जाते हैं तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जबकि जांच में अन्य तथ्य सामने आने पर उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

जरूरी खबरें