Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

नरसिंहपुर में विकासखंड/नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित : जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

Aditi News Team

Fri, Jun 12, 2026

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

कलेक्टर एवं जि.पं. सीईओ ने जरजोला-खमरिया में आयोजित शिविर में शामिल हुए

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए जिले में 12 से 18 जून तक प्रत्येक विकासखंड/नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर तीन दिवसीय होंगे, जो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। आयोजित शिविर में शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित करने और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण होगा। शिविर में विभागीय अधिकारियों के द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देनी होगी और नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों का निराकरण करना होगा। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह शुक्रवार को ग्राम जरजोला- खमरिया में आयोजित जनकल्याण शिविर को संबोधित कर रही थी। आयोजित शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु पालन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। शुक्रवार 12 जून को जनपद पंचायत नरसिंहपुर व नगर पालिका नरसिंहपुर, जनपद पंचायत गोटेगांव व नगर पालिका गोटेगांव, जनपद पंचायत चांवरपाठा और नगर पालिका गाडरवारा में शिविर आयोजित किए गए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आयोजित शिविर में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती, खाद एवं बीज वितरण तथा कृषि यंत्रों की जानकारी दी। जिससे किसान शासन की उक्त योजनाओं का लाभ उठा सकें। किसानों को शिविर में मृदा परीक्षण, जीवामृत/ बीजामृत, उद्यानिकी फसल तथा सब्जी की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिविर में स्वसहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में जानकारी दी। समूहों की महिलाओं को व्यापार एवं उद्योग स्थापित करने के बारे में बताया गया। शिविर में स्वसहायता समूह के पंजीयन करने और समूहों के लिए बैंकों में खाते खुलवाने के बारे में जानकारी दी गई, जिससे समूह की महिलाएं लेन-देने का कार्य कर सके। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने शासकीय भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। इसके लिए राजस्व विभाग संबंधित विभागों की मदद लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेगा। राजस्व विभाग के द्वारा सीमांकन और बटवारा के प्रकरण, विवादित एवं अविवादित प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आयोजित शिविर में शासन की योजनाओं के माध्यम से स्वयं का रोजगार स्थापित करने वाले हितग्राहियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। जिससे लाभांवित हितग्राही अपनी सफलता की कहानी बता सके।

जनकल्याण शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में गर्भवती/ धात्री महिलाओं और बच्चों को प्रदाय की जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में बताया गया कि उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। स्वरोजगार स्थापित करने के लिए हितग्राहियों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के माध्यम से जनजातीय समुदायों के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को फलों और सब्जी की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे किसान फलों और सब्जी की खेती कर अच्छी आमदानी कमा सके। शिविर में किसानों को दलहन फसलों की खेती करने के लिए भी प्रेरित किया गया। शिविर में आयुष्मान भारत, आयुष्मान मय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी एवं वीबी-जी-रामजी योजनाओं और अंतर्गत पंजीयन और सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवाओं की गारंटी अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। शिविरों में संबंधित विभागों के द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Tags :

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें