Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित लापरवाही बरतने पर आई जी की कार्रवाई : शहडोल आई जी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित, पुलिस अभिरक्षा से भागा था आरोपी

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित लापरवाही बरतने पर आई जी की कार्रवाई

शहडोल आई जी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित, पुलिस अभिरक्षा से भागा था आरोपी

उमरिया - जिले के इंदवार थाने से कल शाम लूट का माल खरीदने वाला आरोपी बंटी ताम्रकार पिता रामदीन ताम्रकार निवासी बरही जिला कटनी भाग गया था, जिसके चलते आई जी शहडोल एन चैत्रा ने इन्दवार टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी को निलम्बित कर दिया है, थाने से आरोपी का भागना घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है जिसके चलते की गई बड़ी कार्रवाई l

एस डी ओ पी उमरिया पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि पूर्व में इन्दवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनपथा में हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था, उनके द्वारा बताया गया कि लूटा गया सोना और चांदी बरही निवासी बंटी ताम्रकार को बेचा गया है, इसी आधार पर बंटी ताम्रकार को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया उसके पास से सोना और चांदी बरामद की गई और उसकी जप्ती की गई, जप्ती की जो मात्रा रही उसमें एक किलो पचास ग्राम चांदी और पन्द्रह ग्राम सोना को विधिवत जप्त किया गया परन्तु जप्ती पत्रक में अभियुक्त द्वारा हस्ताक्षर करने से मना कर दिया गया, और यह कहा कि उसने यह सामान गिरवी रखा था, बेचा नहीं था, कुछ देर बाद वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, इसमें प्रारंभिक रूप से जांच की गई और इसमें थाना प्रभारी इंदवार विजय कुमार पटले, सब इंस्पेक्टर सूर्य पाल सिंह एवं ए एस आई अमर बहादुर सिंह को वरिष्ठ कार्यालय द्वारा तत्काल निलम्बित करते हुए लाइन अटैच किया गया है और इन्दवार थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर नन्द लाल धुर्वे को नियुक्त किया गया है, और वहीं आरोपी की पता तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है l

गौरतलब है कि टी आई विजय कुमार पटले कल लॉ एंड आर्डर ड्यूटी में रहे लेकिन डायरी उनकी होने के कारण उनकी सारी जवाबदारी मानते हुए उनको भी निलम्बित किया गया है, वहीं देखा जाय तो लगातार पुलिस की लापरवाही के चलते अनेकों घटनाएं हो रही है, जिसके चलते नागरिक परेशान हैं l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एस डी ओ पी उमरिया पुन्नू सिंह परस्ते

जरूरी खबरें