Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

जबलपुर ओमती पुलिस की कार्यवाही : सटोरिया सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 21 हजार 120 रूपये जप्त

Aditi News Team

Thu, Oct 9, 2025

जबलपुर ओमती पुलिस की कार्यवाही

सटोरिया सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 21 हजार 120 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्ग दर्शन में थाना ओमती की गठित टीम द्वारा सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ते हुये 21 हजार 120 रूपये जप्त किये गये हैं।

थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि आज दिनांक 9-10-25 को दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि कन्वेंशन सेंटर के पास नया मोहल्ला में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के हुलिये का व्यक्ति अवैध सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित करते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम अल्लू उर्फ शेख अलीम पिता शेख हकीम उम्र 55 वर्ष निवासी नया मोहल्ला बंगाली मस्जिद के पास ओमती बताया तलाशी लेने पर सट्टा अंक लिखा हुआ कागज, पेन एवं सट्टा की लगवाड़ी रकम 21 हजार 120 रूपये मिले। आरोपी के कब्जे से सट्टा अंक लिखा कागज एवं 21 हजार 120 रूपये जप्त करते हुये आरोपी अल्लू उर्फ शेख अलीम के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लखेनीय है कि पकडा गया सटोरिया अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट एवं सट्टा के 14 अपराध पंजीबद्ध है।

उल्लेखनीय भूमिका- सटोरिया को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, प्रधान आरक्षक दीपक मिश्रा, आरक्षक अंकेश, रामप्रवेश की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस की कार्यवाही

सटोरिया सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया

नगद 21 हजार 120 रूपये जप्त

जरूरी खबरें