Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

बनखेड़ी में सतपाल पलिया के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन : देवी देवताओं एवं बह्मण समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Nov 1, 2025

व्हाट्सएप ग्रुप पर देवी देवताओं एवं बह्मण समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज ने बनखेड़ी थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

नर्मदापुरम जिले में पिपरिया के पास बनखेड़ी थाने में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगो ने अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुलिस को ज्ञापन सौंपा। वजह थी समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी, जिसके चलते समाज के सभी वर्ग में आक्रोश की भावना व्याप्त थी। समाज के लोगों ने जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए थाने में ज्ञापन सौंपा और माँग की कि जिस व्यक्ति ने ये घटिया बात कही है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर पं. सतपाल पलिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज की गरिमा से खिलवाड़ कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों को सबक सिखाए ताकि आगे से कोई इस तरह की जुबान न खोले।

ज्ञापन देते समय बनखेड़ी एवं आसपास के क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

ब्राम्हण समाज ने सौंपा ज्ञापन

अभद्र टिप्पणी के विरोध में

वनखेड़ी थाने में दिया ज्ञापन

जरूरी खबरें