Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

जिला आयुष अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि : आयुर्वेदिक औषधियों को संपूर्ण मध्यप्रदेश में क्रय/ विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

Aditi News Team

Tue, Nov 18, 2025

गिलोय सत्व 005P-1, कामदुधा रस 25117002P-1, प्रावाल पिष्टी PPMB-077, मुक्त शुक्ति MSBD059, कफ कुठार रस SB00066 एवं लक्ष्मी विलास रस (नारदीय) SB00665 आयुर्वेद औषधियां प्रतिबंधित

नरसिंहपुर।जिला आयुष अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि औषधि नियंत्रक एवं संचालनालय आयुष भोपाल के अनुसार अमानक आयुर्वेद औषधियॉ गिलोय सत्व 005P-1, कामदुधा रस 25117002P-1, प्रावाल पिष्टी PPMB-077, मुक्त शुक्ति MSBD059, कफ कुठार रस SB00066 एवं लक्ष्मी विलास रस (नारदीय) SB00665 औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा आयुर्वेद औषधियों के नमूनों को परीक्षण के लिए शासकीय औषधी परीक्षण प्रयोगशाला ग्वालियर भेजे गये थे। उक्त औषधियों के परीक्षण परिणाम ड्रग एंड कास्टमेटिक एक्ट 1940 नियम के प्रावधानों के तहत अमानक पाए गए। उक्त आयुर्वेदिक औषधियों को संपूर्ण मध्यप्रदेश में क्रय/ विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।

प्रभारी जिला आयुष अधिकारी नरसिंहपुर ने समस्त औषधी विक्रेता एवं भंडारणकर्ताओं से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि उक्त कंपनी के बैच नं. की औषधियों का क्रय/ विक्रय जिले में न हो।

Tags :

प्रभारी जिला आयुष अधिकारी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें