Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

सिहोरा जिला की स्मृति ईरानी की घोषणा को याद दिलाएंगे : भाजपा नेताओं को स्मरण पत्र सौंप आज से अभियान की होगी शुरुआत

Aditi News Team

Wed, Sep 2, 2026

सिहोरा जिला की स्मृति ईरानी की घोषणा को याद दिलाएंगे सिहोरा वासी

भाजपा नेताओं को स्मरण पत्र सौंप आज से अभियान की होगी शुरुआत

सिहोरा - विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा की स्टार प्रचारक रही स्मृति ईरानी के द्वारा आयोजित सभा में सिहोरा जिला मुद्दे पर वचन दिया गया था कि यदि सिहोरा वासी संतोष बरकड़े को जिताते है तो वे स्वयं विधायक के साथ सरकार तक सिहोरा जिला का विषय लेकर जाएंगी।तीन वर्ष होने को है पर विधायक सहित किसी भी सत्तासीन लोगो के द्वारा इस दिशा में कोई कदम न उठाते देख लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति आज से प्रत्येक स्थानीय नेता के घर प्रदर्शन करते हुए स्मरण पत्र सौंपेगी ।इसकी शुरुआत आज शाम छै बजे भाजपा सिहोरा अध्यक्ष सतीश पटेल को पत्र सौंप की जावेगी।

तत् संबंध में समिति के अनिल जैन ,विकास दुबे, कृष्ण कुमार कुररिया, सुशील जैन, संतोष पांडे नवीन शुक्ला आदि ने बताया कि 15 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव के ठीक दो दिन पहले भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने बस स्टैंड में आयोजित सभा में घोषणा की थी कि सिहोरा वासी भाजपा को वोट देकर संतोष बरकड़े को विधायक बनाते हैं तो वह सिहोरा जिला के विषय को लेकर स्वयं सरकार तक जाएगी। समिति के पदाधिकारी इस घोषणा का स्मरण दिलाने के लिए आज से प्रत्येक नेता के घर जाकर स्मृति ईरानी के ऑडियो को सुनाएगी और एक स्मरण पत्र सौंपकर उन्हें राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री तक चलने का आह्वान करेगी।

समिति के नितेश खरया, विजय जानवानी, प्रकाश मिश्रा ,प्रदीप दुबे ,रामजी शुक्ला ,नंद कुमार परोहा,आनंद प्रकाश जैन, जितेंद्र श्रीवास, संतोष वर्मा आदि ने कहा कि अब देखना होगा कि राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा की गई घोषणा महज एक चुनाव जीतने का स्टंट था या वास्तव में वह इस घोषणा के प्रति गंभीर थी।

Tags :

सिहोरा एसडीएम

सिहोरा नगरवासी

जरूरी खबरें