Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर साईंखेड़ा का पथ संचलन संपन्न : मुख्य मार्गों से निकाला गया पथ संचलन

Aditi News Team

Sun, Oct 5, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर साईंखेड़ा का पथ संचलन संपन्न

साईंखेड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का नगर साईंखेड़ा का पथ संचलन रविवार को बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में सम्मिलित हुए।पथ संचलन का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों, बाज़ार क्षेत्र तथा दादाजी धूनी वाले मंदिर से होते हुए पुनः सरस्वती स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के अंत में संघ के खंड कार्यवाह घनश्याम सिंह राजपूत एवं नगर कार्यवाह विकास कठल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रेरक मार्गदर्शन दिया। खंड कार्यवाह घनश्याम जी ने अपने बौद्धिक में संघ के पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा आत्मसुधार से विश्वकल्याण तक की यात्रा है। घनश्याम जी ने पाँचों परिवर्तनों को विस्तार से समझाते हुए बताया व्यक्ति परिवर्तन जब स्वयंसेवक अपने जीवन में अनुशासन, सेवा और संस्कार अपनाता है। परिवार परिवर्तन जहाँ भारतीय जीवन-मूल्य और परस्पर प्रेम विकसित किए जाते हैं। समाज परिवर्तन जिसमें जाति, भाषा या वर्ग के भेद मिटाकर समरसता का वातावरण बनाया जाता है। राष्ट्र परिवर्तन आत्मनिर्भर, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से जागरूक भारत का निर्माण।,विश्व परिवर्तन “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना से समस्त मानवता के कल्याण की दिशा में प्रयास। उन्होंने कहा कि संघ का पंच परिवर्तन भारत की प्राचीन विचारधारा का आधुनिक रूप है । पथ संचलन के सफल आयोजन में नगर के वरिष्ठ स्वयंसेवकों और युवाओं की सक्रिय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें