Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

नरसिंहपुर में शासकीय कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सहायक ग्रेड-03 श्री राघवेन्द्र कुमार सोनी को किया निलंबित

Aditi News Team

Fri, Jul 17, 2026

शासकीय कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सहायक ग्रेड-03 श्री राघवेन्द्र कुमार सोनी को किया निलंबित

जनसुनवाई के दौरान शराब के सेवन की स्थिति में उपस्थित होकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यालय सहायक संचालक कृषि (गन्ना) में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री राघवेन्द्र कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

🔹 14 जुलाई की जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायत के बाद कराई गई मेडिकल जांच (MLC) में शराब सेवन की पुष्टि हुई।

🔹 कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।

🔹 निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड चांवरपाठा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें