Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

कौड़ियां में हुए भ्रष्टाचार की 5 दिन में जांच नहीं तो भूख हड़ताल : शिकायतकर्ता ने जिला पंचायत को भेजा अंतिम चेतावनी पत्र, कहा – “मामलों को दबाने का हो रहा प्रयास”

Aditi News Team

Sun, May 17, 2026

“5 दिन में जांच नहीं तो भूख हड़ताल”

ग्राम पंचायत कौड़ियां में भ्रष्टाचार, बंद CCTV और 33 विकास कार्यों पर बड़ा विवाद

शिकायतकर्ता ने जिला पंचायत को भेजा अंतिम चेतावनी पत्र, कहा – “मामलों को दबाने का हो रहा प्रयास”

गाडरवारा। ग्राम पंचायत कौड़ियां में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर अब मामला खुलकर आंदोलन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। पंचायत में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए CCTV कैमरों के बंद पड़े होने, पूर्व वित्तीय वर्ष में संचालित 33 विकास कार्यों के मूल्यांकन न होने, पंचायत परिसर में गंदगी, राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान तथा सुलभ कॉम्प्लेक्स बंद पड़े होने को लेकर शिकायतकर्ता रजनीश कुमार कौरव ने जिला पंचायत नरसिंहपुर को पुनः अनुस्मारक एवं अंतिम चेतावनी पत्र भेजा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर भारी वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी आज तक किसी प्रकार की निष्पक्ष जांच प्रारंभ नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रशासन जानबूझकर मामलों को दबाने का प्रयास कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सबसे गंभीर आरोप पंचायत में संचालित पूर्व वित्तीय वर्ष के 33 विकास कार्यों को लेकर लगाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि इन कार्यों का आज तक न तो विधिवत मूल्यांकन हुआ और न ही गुणवत्ता की जांच कराई गई। इससे शासकीय राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की आशंका और गहरी हो गई है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि डिजिटल सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर पंचायत क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए गए, लेकिन अधिकांश कैमरे बंद पड़े हैं और केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। वहीं पंचायत भवन परिसर में गंदगी फैली हुई है तथा पंचायत भवन के समीप लाखों रुपये की लागत से निर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स आज तक चालू नहीं हो सका, जिससे ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं।

राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत भवन के सामने लगे जय स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज फटा और असम्मानजनक स्थिति में पाया गया, जिसे राष्ट्र सम्मान के विपरीत बताया गया है।

आंदोलन की चेतावनी

शिकायतकर्ता रजनीश कुमार कौरव ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आगामी 5 दिनों के भीतर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच प्रारंभ नहीं की गई तो पहले 3 दिन शांतिपूर्ण धरना की जाएगी, जिसके बाद क्रमिक भूख हड़ताल शुरू होगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की स्थिति, जन आक्रोश अथवा प्रशासनिक अव्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी ग्राम पंचायत कोड़ियां, जिला पंचायत नरसिंहपुर एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है या फिर कौड़ियां पंचायत का यह विवाद बड़े जनआंदोलन का रूप लेता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

ग्राम पंचायत कौड़ियां

जरूरी खबरें